सी. पी. क्लासेज,आदर्श बाज़ार गाजीपुर, MOB NO.-9506493698
B.T.C. SECOND
SEMESTER
(गणित का कक्ष शिक्षण) – क्षेत्रमिति
(त्रिभुज)
1- किसी त्रिभुज की भुजाये क्रमशः 15 सेमी, 13 सेमी, 14
सेमी हैl क्षेत्रफल ज्ञात कीजिये?
2- किसी समबाहु त्रिभुज की भुजा 8 सेमी हैl त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिये?
3- एक समबाहु त्रिभुज की भुजा 6 सेमी हैl उसकी की ऊंचाई ज्ञात कीजिये?
4- एक समबाहु त्रिभुज की ऊंचाई 9’3 सेमी है| उसका क्षेत्रफल ज्ञात कीजिये?
5- एक समबाहु त्रिभुज की ऊंचाई 12’3 मीटर है | उसकी भुजा
ज्ञात कीजिये?
6- किसी समबाहु त्रिभुज का
क्षेत्रफल 18’3 वर्ग मीटर है | उसकी भुजा एवं ऊंचाई ज्ञात कीजिये?
7- किसी समकोण त्रिभुज का
लम्ब 6 सेमी और आधार 8 सेमी है? कर्ण की
लम्बाई ज्ञात कीजिये|
8- किसी समकोण त्रिभुज का
लम्ब और आधार क्रमशः 5 सेमी, 12 सेमी है| त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिये?
9- एक त्रिभुज की कोई एक भुजा 12 सेमी है
और इस भुजा से त्रिभुज की ऊंचाई 8 सेमी है | त्रिभुज का क्षेत्रफल कितना होगा?
10- एक lef}ckgq त्रिभुज का आधार 12 सेमी है और आधार से उसकी
ऊंचाई 9 सेमी है? त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिये?
11- एक समकोण त्रिभुज के आधार की लम्बाई 5 मीटर
है तथा उसका कर्ण 13 मीटर है |
त्रिभुज का क्षेत्रफल क्या होगा ?
12- एक त्रिभुज का क्षेत्रफल 12 वर्ग सेमी और
आधार 6 सेमी है | त्रिभुज की ऊंचाई क्या होगी?
13- उस त्रिभुज का क्षेत्रफल क्या होगा ? जिसका
आधार 8 सेमी तथा ऊंचाई 5 सेमी है |
14-एक समकोण त्रिभुज का कर्ण 13 मीटर तथा आधार
12 मीटर है | उसका क्षेत्रफल क्या होगा ?
15-एक त्रिभुज की तीन भुजाएँ क्रमशः 3 सेमी , 4
सेमी और सबसे बड़ी भुजा की माप 5 सेमी है तो कौन-सा त्रिभुज होगा ?
16- एक त्रिभुज की भुजाये 6 सेमी , 8 सेमी , तथा
10 सेमी है | उस त्रिभुज का क्षेत्रफल क्या होगा ?
17- एक आयत की लम्बाई और
चौड़ाई क्रमशः 10 सेमी तथा 8 सेमी है | आयत का क्षेत्रफल कितना होगा ?
18- किसी आयत की लम्बाई और
चौड़ाई क्रमशः 25 सेमी तथा 20 सेमी है | आयत का
परिमाप कितना होगा ?
19- किसी आयत का परिमाप 56
सेमी और लम्बाई 15 सेमी है | आयत का
क्षेत्रफल ज्ञात कीजिये?
20- एक आयत का विकर्ण 25
सेमी और लम्बाई 20 सेमी है | आयत का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिये?
21- एक आयताकार खेत की
लम्बाई और चौड़ाई में 3:2 का अनुपात है | यदि खेत का परिमाप 100 मीटर हो तो उसकी
लम्बाई ज्ञात कीजिये?
22-किसी आयत की लम्बाई,
चौड़ाई की दोगुनी है | यदि आयत का क्षेत्रफल 7200 वर्ग सेमी है तो आयत की चौड़ाई
कितनी है?
23- एक आयत की भुजाएँ 12
मीटर व 5 मीटर हो तो विकर्ण क्या होगा?
24-किसी आयत का विकर्ण 25
सेमी और लम्बाई 20 सेमी है | आयात का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिये?
25- किसी आयत का परिमाप 56
सेमी और लम्बाई 15 सेमी है | आयत का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिये?
26- एक 100 मीटर लम्बा व 80
मीटर चौड़ा आयताकार रास्ते के अंदर की ओर से चारो ओर 8 मीटर चौड़ा एक पैदल पथ है |
पथ का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिये?
27- किसी आयताकार खेत की
लम्बाई 20 मीटर और चौड़ाई 5 मीटर है | उसके चारो ओर तार लगाने का खर्च क्या होगा ?
जबकि तार की कीमत 8 रुपया प्रति मीटर की दर से है|
28- किसी आयताकार कमरे की
लम्बाई 56 सेमी और चौड़ाई 34 सेमी है | कमरे के फर्श का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिये ?
29- एक आयताकार क्यारी की
संलग्न भुजाये 12 मीटर और 10 मीटर है | उसे चारो ओर 5 बार तार से घेरने के लिए
कितने मीटर तार की आवश्कता होगी ?
30- किसी आयताकार खेत की
लम्बाई 10 मीटर और चौड़ाई 5 मीटर है | खेत की जुताई कराने का खर्च ज्ञात कीजिये
जबकि जुताई 20 रुपया प्रति वर्ग मीटर की दर से है ?
31- एक कमरे के फर्श का की
लम्बाई 9 मीटर और चौड़ाई 3 मीटर है | कमरे के फर्श पर कालीन बिछाने का खर्च क्या
होगा जबकि कालीन की कीमत 125 रुपया प्रति वर्ग मीटर की दर से है ?
सी. पी. क्लासेज,आदर्श बाज़ार गाजीपुर, MOB NO.-9506493698
B.T.C. SECOND SEMESTER
वर्ग (SQUARE)
1. किसी वर्ग की एक भुजा 15
सेमी है, तो उसका क्षेत्रफल ज्ञात कीजिये ?
2. एक वर्गाकार खेत की भुजा
6 मीटर है तो उसका परिमाप ज्ञात कीजिये ?
3. वर्ग का क्षेत्रफल 225
वर्ग मीटर है तो उसकी भुजा और विकर्ण ज्ञात कीजिये ?
4. वर्गाकार खेत का विकर्ण
5
मीटर है तो वर्ग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिये ?
5.
वर्ग का क्षेत्रफल 144 वर्ग मीटर है तो उसका परिमाप ज्ञात कीजिये?
6.
एक वर्गाकार खेत की भुजा 13 मीटर है तो खेत के चारों ओर तार से घेरने का खर्च क्या
होगा? यदि तार की कीमत 10 रुपया / मीटर की दर से हो |
7.
एक वर्गाकार कमरे की लम्बाई 9 मीटर है | कमरे के फर्श पर कालीन बिछाने का खर्च
क्या होगा जबकि कालीन की कीमत 12 रुपया / वर्ग मीटर की की दर से हो ?
8.
किसी वर्ग का परिमाप 120 मीटर है, तो उसका विकर्ण ज्ञात कीजिये ?
9.
किसी वर्ग की भुजा की माप Y मीटर
है तो उस वर्ग का क्षेत्रफल, परिमाप और
विकर्ण ज्ञात कीजिये ?
10. वर्ग का क्षेत्रफल
वर्ग मीटर है तो उसकी भुजा की लम्बाई
ज्ञात कीजिये ?
11. एक वर्गाकार प्लाट का विकर्ण
36
मीटर है |
प्लाट के चारो ओर 4 बार तार लगाने का व्यय कितना होगा यदि तार का मूल्य 6 रुपया /
मीटर की दर से है ?
12. एक वर्गाकार प्लाट की लम्बाई
15 मीटर है | प्लाट के अंदर चारो ओर 2 मीटर चौड़ा रास्ता है | रास्ते का क्षेत्रफल
ज्ञात कीजिये ?
वृत्त (CIRCLE)
1. एक वृत्त की त्रिज्या 7 सेमी
है, तो उस वृत्त का व्यास और परिधि ज्ञात कीजिये ?
2. किसी वृत्त का व्यास 28 सेमी है
तो उस वृत्त का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिये ?
3. किसी वृत्त का क्षेत्रफल 154
वर्ग सेमी है तो उसकी त्रिज्या ज्ञात कीजिये ?
4. एक वृत्त की त्रिज्या 14 मीटर
है तो इसकी परिधि क्या होगी ?
5. एक खिलौने के पहिये का व्यास 14
सेमी है | तदनुसार वह 15 चक्करों में कितनी दुरी तय कर लेगा?
6. 40 सेमी व्यास वाले एक पहिये
द्वारा 176 मीटर दुरी तय कराने मे लगाए गये चक्करों की संख्या क्या होगी ?
7. किसी पहिये की त्रिज्या 21 सेमी
है, 924 मीटर की दुरी तय करने में इसको कितने चक्कर लगाने पड़ेगे ?
8. किसी अर्धवृत्त का परिमाप 36
सेमी है तो इसका क्षेत्रफल क्या होगा ?
9. यदि दो वृत्तो के क्षेत्रफल का
अनुपात 4:1 हो तो उनकी त्रिज्या का अनुपात क्या होगा ?
10. दो वृत्तो के त्रिज्या का
अनुपात 3:2 है तो उनके क्षेत्रफल का अनुपात क्या होगा ?
11. किसी वृत्त की परिधि ज्ञात
कीजिये यदि उसकी त्रिज्या 35 सेमी हो ?
12. उस वृत्त का क्षेत्रफल क्या होगा
जिसका व्यास 42 सेमी हो ?
वर्ग का क्षेत्रफल 144 वर्ग मीटर है तो उसका परिमाप ज्ञात कीजिये?
ReplyDelete