Tuesday, 17 May 2016

** पठार **


1. पठार किसे कहते हैं ?
►-धरातल का विशिष्ट स्थल रूप जो अपने आस-पास के जमीन से पर्याप्त ऊंचा होता है और जिसका ऊपरी भाग चौड़ा तथा सपाट हो, पठार कहलाता है ।

2. पठारों की चट्टानें किस प्रकार की होती हैं ?
►-अवसादी चट्टानें । जैसे- बलुआ पत्थर, चूने का पत्थर ।

3. पठार की समुद्र तल से ऊंचाई कितनी होती है ?
►-300 मीटर से 1000 मीटर तक

4. दुनिया का सबसे ऊंचा पठार कौन-सा है ?
►-पामीर

5. दुनिया का सबसे ऊंचा पठार कौन-सा है ?
►-पामीर

6. दुनिया की छत किसे कहा जाता है ?
►-पामीर

7. क्षेत्रीय विस्तार की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा पठार कौन-सा है ?
►-तिब्बत

8. क्षेत्रीय विस्तार की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा पठार कौन-सा है ?
►-तिब्बत

9. किन पठारों को मर्ग या मार्ग कहा जाता है ?
►-जम्मू-कश्मीर में हिमानी निक्षेप से छोट-छोटे पठारों का निर्माण होता है । इसे मर्ग या मार्ग कहते हैं । सोनमर्ग, गुलमर्ग ऐसे ही पठार हैं ।

10. जीर्ण या वीर्ध पठार की पहचान किससे होती है ?
►-मेसा

11. मेसा क्या है ?
►-कठोर चट्टानों से निर्मित सपाट संरचनाएं जो पठार पर अवशेष के रूप में अपरदन के प्रभाव के बावजूद बची रह जाती हैं ।

12. पठारी क्षेत्रों में क्या नहीं पाया जात है ?
►-खनिज तेल

13. सीढ़ीनुमा पठार का उदाहरण भारत में कौन-सा पठार है ?
►-विंध्य का पठार

** विधानसभा **


1. विधानसभा के सत्रावसान (Prorogation) के आदेश किसके द्वारा दिए जाते हैं ?
►-राज्यपाल

2. विधानसभा में निर्वाचित होने के लिए न्यूनतम आयु सीमा क्या है ?
►-25 वर्ष

3. विधानसभा का कार्यकाल सामान्यत: कितने साल का होता है ?
►-पांच साल

4. क्या विशेष परिस्थिति में राज्यपाल को यह अधिकार है कि वह विधानसभा को समय से पहले विघटित कर सकता है ?
►-हां

5. प्रत्येक राज्य की विधानसभा में कम-से-कम कितने सदस्य और अधिक से अधिक कितने सदस्य होते हैं ?
►-कम-से-कम 60 और अधिक से अधिक 500 सदस्य ।

6. अपवाद राज्यों की सूची में शामिल कौन-से राज्य हैं जहां विधानसभा में सदस्यों की संख्या 60 से कम है ?
►-गोवा (40), मिजोरम(40), सिक्किम(32) । (इसे अनुच्छेद 371 के तहत विशेष दर्जा प्राप्त है)

7. विधानसभा की बैठकों का संचालन कौन करता है ?
►-विधानसभा अध्यक्ष

8. विधानसभा अध्यक्ष का चयन कौन करता है ?
►-सदन के सदस्य

9. क्या ऐसे समय में विधानसभा अध्यक्ष सदन की बैठकों की अध्यक्षता कर सकता है जब उसको पद से हटाने का प्रस्ताव विचाराधीन हो ?
►-नहीं

10. जब कभी सदन में मत बराबरी में बंट जाए तो विधानसभा अध्यक्ष की क्या भूमिका होती है ?
►-विधानसभा अध्यक्ष के पास ऐसे समय में निर्णायक मत देने का अधिकार है । वैसे साधारणत: वो सदन में मतदान नहीं कर सकता ।

11. किसी विधेयक को धन विधेयक माना जाए या नहीं, इसका फैसला कौन करता है ?
►-विधानसभा अध्यक्ष

12. विधानसभा का नेता कौन होता है ?
►-राज्य का मुख्यमंत्री

13. राज्य के बजट को पारित कौन करता है ?
►-विधानसभा

** -- विधानपरिषद् -- **

14. राज्य विधानमंडल में कितने सदन होते हैं ?
►-दो---1. विधानसभा 2. विधानपरिषद्

15. राज्य विधानमंडल का उच्च सदन कौन होता है ?
►-विधानपरिषद्

16. संसद किसी राज्य में कब विधानपरिषद् स्थापित या लोप कर सकती है ?
►-अगर किसी राज्य की विधानसभा की पूर्ण बहुमत और उपस्थित सदस्यों की दो-तिहाई बहुमत से प्रस्ताव पारित करे ।

17. वर्तमान में कितने राज्यों में विधानपरिषद् मौजूद हैं ?
►-छह [बिहार, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और जम्मू-कश्मीर]
विधानपरिषद् के कुल सदस्यों की संख्या कितनी होनी चाहिए ?

18. राज्य की विधानसभा के कुल सदस्यों की संख्या की एक तिहाई से अधिक ►-नहीं ।

19. किसी भी अवस्था में विधानपरिषद् के सदस्यों की संख्या सबसे कम कितनी होनी चाहिए ?
►-40 [अपवाद- जम्मू-कश्मीर (36)]

20. विधानपरिषद् का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु-सीमा कितनी होनी चाहिए ?
►-30 वर्ष

21. विधानपरिषद् के प्रत्येक सदस्य का कार्यकाल कितना होता है ?
►-6 वर्ष

22. विधानपरिषद् सदस्यों का निर्वाचन कैसे होता है ?
►-आनुपातिक प्रतिनिधित्व की एकल संक्रमणीय मत पद्धति द्वारा ।

23. राज्यों में विधानसभा और विधानपरिषद् सदस्यों की संख्या
►- राज्य ➨ विधानसभा सीट ➨ विधानपरिषद् सीट
अरुणाचल प्रदेश ➨ 60 ➨ …..
असोम ➨ 126 ➨ ……
आंध्रप्रदेश ➨ 294 ➨ 90
उड़ीसा ➨ 147 ➨ ……
उत्तरप्रदेश ➨ 403 ➨ 99
उत्तराखंड ➨ 70 ➨ …..
कर्नाटक ➨ 224 ➨ 75
केरल ➨ 140 ➨ ……
गुजरात ➨ 182 ➨ ……
गोवा ➨ 40 ➨ ……
छत्तीसगढ़ ➨ 90 ➨ ……
जम्मू-कश्मीर* ➨ 76 ➨ 36
झारखंड ➨ 81 ➨ ……
तमिलनाडु ➨ 234 ➨ ……
नगालैंड ➨ 60 ➨ ……
पंजाब ➨ 117 ➨ ……
पं. बंगाल ➨ 294 ➨
बिहार ➨ 243 ➨ 75
मणिपुर ➨ 60 ➨ ……
मध्यप्रदेश ➨ 230 ➨ ……
महाराष्ट्र ➨ 288 ➨ 78
मिजोरम ➨ 40 ➨ ……
मेघालय ➨ 60 ➨ ……
राजस्थान ➨ 200 ➨ ……
सिक्किम ➨ 32 ➨ ……
हरियाणा ➨ 90 ➨
हिमाचल प्रदेश ➨ 68 ➨
त्रिपुरा ➨ 60 ➨ ....

** केंद्रशासित प्रदेश **

दिल्ली ➨ 70
पुदुचेरी ➨ 30

** महान क्रांति 1857 **


1. 1857 ई. की क्रांति का तात्कालिक कारण क्या था ?
►-चर्बीयुक्त कारतूस के इस्तेमाल से सैनिकों में आक्रोश भड़का ।

2. 1857 ई. के विद्रोह का मुख्य प्रभाव-क्षेत्र भारत का कौन-सा हिस्सा था ?
►-उत्तर और मध्य भारत

3. 1857 ई. के विद्रोह में किस नेता का नाम धोंदू पंत था ?
►-नाना साहब

4. बैकरपुर छावनी में किसने विद्रोह की कमान संभाली ?
►-मंगल पांडे

5. मंगल पांडे को कब फांसी दी गई ?
►-8 अप्रैल 1857 ई.

6. मंगल पांडे ने अंग्रेजों के खिलाफ कब बिगुल फूंका ?
►-6 मार्च, 1857 ई.

7. मेरठ में सिपाहियों ने कब विद्रोह किया ?
►-10 मई, 1857 ई.

8. किस सैन्य टुकड़ियों ने दिल्ली पहुंचकर बहादुरशाह जफर को बादशाह घोषित किया ?
►-मेरठ की पैदल टुकड़ी 20 N.I

9. कानपुर मे विद्रोह की शुरुआत कब हुई ?
►-5 जून 1857 ई.

10. कानपुर विद्रोह का नेतृत्व किसने किया ?
►-नाना साहेब

11. नाना साहब कौन थे ?
►-पेशवा बाजीराव द्वितीय के दत्तक पुत्र

12. 1857 के विद्रोह के समय नाना साहब की मदद किसने की ?
►-तांत्या टोपे

13. तांत्या टोपे का वास्तिविक नाम क्या था ?
►-रामचंद्र पांडुरंग

14. लखनऊ में विद्रोह की कमान किसने संभाली ?
►-बेगम हजरत महल

15. जगदीशपुर में विद्रोह का नायक कौन था ?
►-वीर कुंवरसिंह, अमर सिंह

16. झांसी में विद्रोह का झंडा किसने थामा ?
►-रानी लक्ष्मीबाई

17. विद्रोह के बारे में किसने कहा था कि भारत में अगर कोई योग्य नेता होता तो अंग्रेज हार जाते ?
►-जॉन लॉरेन्स

18. 1857 के विद्रोह के बाद अंग्रजों ने भारत पर शासन करने के लिए कौन से नियम बनाए ?
►-भारतीय परिषद् अधिनियम (1858 ई.)

19. किस विद्रोह के बाद ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन खत्म कर ब्रिटिश सरकार ने भारत की बागडोर अपने हाथों में ले लिया ?
►-1857 की क्रांति

20. भारत में गर्वनर पद खत्म कर उसकी जगह जनरल वायसराय पद कब शुरू किया गया ?
►-1857 की क्रांति के बाद

** भूकंप **


1. भूकंप क्या है ?
►-धरती के अंदर होने वाली कंपन या लहर

2. सिस्मोलॉजी क्या है ?
►-भू-गर्भ शास्त्र की वो शाखा जिसमें भूकंपों का अध्ययन किया जाता है।

3. भूकंप की तीव्रता किस पैमाने पर मापी जाती है ?
►-रिक्टर

4. रिक्टर स्केल का विकास किसने किया ?
►-सन् 1935 में अमेरीकी वैज्ञानिक चार्ल्स रिक्टर ने ।

5. भूकंप में कितने तरह के कंपन होते हैं ?
►-तीन तरह के । 1. प्राथमिक तरंग 2. द्वितीय तरंग और 3. एल तरंग

6. प्राथमिक तरंग क्या है ?
►-वह तरंग जो कि 8 किलोमीटर प्रति सेकेंड की औसत वेग से पृथ्वी के अंदर
प्रत्येक माध्यम से होकर गुजरती है ।

7. द्वितीय तरंग क्या है ?
►-अनुप्रस्थ तरंगे कहलाने वाली यह तरंग चार किलोमीटर प्रति सेकेंड के औसत वेग से केवल ठोस माध्यम से होकर गुजरती हैं ।

8. एल तरंगें किसे कहते हैं ?
►-धरातलीय एवं लंबी तरंगों के नाम से पुकारे जाने वाली मुख्य रूप से धरातल तक ही सीमित रहती हैं । यह ठोस, तरल तथा गैस तीनों माध्यमों से होकर गुजर सकती है ।

9. भूकंपीय तंरगों को किस यंत्र से रेखांकित किया जाता है ?
►-सिस्मोग्राफ

10. कौन-सी तरंगे द्रव्य पदार्थ में से नहीं गुजर सकती ?
►-गौण तरंगें

11. कौन-सी तरंगे केवल धरातल के पास ही चलती हैं ?
►-एल तरंगें

12. भूकंप के उदभव स्थान को क्या कहते हैं ?
►-केंद्र

13. भूकंप के केंद्र के निकट कौन-सी तरंगें पहुंचती हैं ?
►-प्राथमिक, द्वितीय तथा एल तरगें ।

14. भूकंप केंद्र से धरातल तक 11 हजार किलोमीटर की दूरी तक कौन-सी तरंगें पहुंचती हैं ?
►-प्राथमिक और द्वितीय तरंगें

15. केंद्रीय भाग पर पहुंचने पर कौन-सी तरंगें गायब हो जाती है ?
►-द्वितीय तरंगे

16. केंद्रीय भाग पर पहुंचने पर कौन-सी तरंगें अपवर्तित हो जाती है ?
►-प्राथमिक तरंगे

17. भूकंप के केंद्र से 11 हजार किलोमीटर के बाद लगभग 5 हजार किलोमीटर तक कोई भी तरंग नहीं पहुंचती है, इस क्षेत्र को क्या कहते हैं ?
►-छाया क्षेत्र

18. भूकंप के केंद्र के ठीक ऊपर पृथ्वी की सतह पर स्थित बिंदु को क्या कहते हैं ?
►-भूकंप का अधिकेंद्र

19. समुद्र में भूकंप की वजह से उठने वाली लहरों को जापान में क्या कहते हैं ?
►-सुनामी

20. सुनामी की दृष्टि से कौन सा महासागर सबसे खरतनाक स्थिति में है ?
►-प्रशांत महासागर

21. विश्व सबसे लंबी रिफ्ट घाटी कौन-सी है ?
►-जॉर्डन नदी की घाटी

22. विश्व का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन-सा है ?
►-एंजेल । यह जलप्रपात वेनेजुएला में है ।

23. एंजेल जलप्रपात किस नदी पर स्थित है ?
►-रियो कैरोनी

Sunday, 15 May 2016

* आंदोलन, घटनाएं और वर्ष *


स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित आंदोलन एवं वर्ष

1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना
►-1885 ई.

2. बंग-भंग आंदोलन(स्वदेशी आंदोलन)
►-1905 ई.

3. मुस्लिम लीग की स्थापना
►-1906 ई.

4.कांग्रेस का बंटवारा
►-1907 ई.

5. होमरूल आंदोलन
1916 ई.

6. लखनऊ पैक्ट
►-दिसंबर 1916 ई.

7. मांटेग्यू घोषणा
►-20 अगस्त 1917 ई.

8. रौलेट एक्ट
►-19 मार्च 1919 ई.

9. जालियांवाला बाग हत्याकांड
►-13 अप्रैल 1919 ई.

10. खिलाफत आंदोलन
►-1919 ई.

11. हंटर कमिटी की रिपोर्ट प्रकाशित
►-18 मई 1920 ई.

12. कांग्रेस का नागपुर अधिवेशन
►-दिसंबर 1920 ई.

13. असहयोग आंदोलन की शुरुआत
►-1 अगस्त 1920 ई.

14. चौरी-चौरा कांड
►-5 फरवरी 1922 ई.

15. स्वराज्य पार्टी की स्थापना
►-1 जनवरी 1923 ई.

16. हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन
►-अक्टूबर 1924 ई.

17. साइमन कमीशन की नियुक्ति
►-8 नवंबर 1927 ई.

18. साइमन कमीशन का भारत आगमन
►-3 फरवरी 1928 ई.

19. नेहरू रिपोर्ट
►-अगस्त 1928 ई.

20. बारदौली सत्याग्रह
►-अक्टूबर 1928 ई.

21. लाहौर पड्यंत्र केस
►-8 अप्रैल 1929 ई.

22. कांग्रेस का लाहौर अधिवेशन
दिसंबर 1929 ई.

23. स्वाधीनता दिवस की घोषणा
►-2 जनवरी 1930 ई.

24. नमक सत्याग्रह
►-12 मार्च 1930 ई. से 5 अप्रैल 1930 ई. तक

25. सविनय अवज्ञा आंदोलन
►-6 अप्रैल 1930 ई.

26. प्रथम गोलमेज आंदोलन
►-12 नवंबर 1930 ई.

27. गांधी-इरविन समझौता
►-8 मार्च 1931 ई.

28.द्वितीय गोलमेज सम्मेलन
►-7 सितंबर 1931 ई.

29. कम्युनल अवार्ड (साम्प्रदायिक पंचाट)
►-16 अगस्त 1932 ई.

30.पूना पैक्ट
►-सितंबर 1932 ई.

31. तृतीय गोलमेज सम्मेलन
►-17 नवंबर 1932 ई.

32. कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का गठन
►-मई 1934 ई.

33. फॉरवर्ड ब्लाक का गठन
►-1 मई 1939 ई.

34. मुक्ति दिवस
►-22 दिसंबर 1939 ई.

35. पाकिस्तान की मांग
►-24 मार्च 1940 ई.

36. अगस्त प्रस्ताव
►-8 अगस्त 1940 ई.

37. क्रिप्स मिशन का प्रस्ताव
►-मार्च 1942 ई.

38. भारत छोड़ो प्रस्ताव
►-8 अगस्त 1942 ई.

39. शिमला सम्मेलन
►-25 जून 1945 ई.

40. नौसेना का विद्रोह
►-19 फरवरी 1946 ई.

41. प्रधानमंत्री एटली की घोषणा
►-15 मार्च 1946 ई.

42. कैबिनेट मिशन का आगमन
►-24 मार्च 1942 ई.

43. प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस
►-16 अगस्त 1946 ई.

44. अंतरिम सरकार की स्थापना
►-2 सितंबर 1946 ई.

45. माउंटबेटन योजना
►-3 जून 1947 ई.

46. स्वतंत्रता मिली
►-15 अगस्त 1947 ई.

* मैदान *


1. मैदान किसे कहते हैं ?
►-500 फीट से कम ऊंचाई वाले समतल भाग को मैदान कहते हैं ।

2.पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत भाग मैदानी है ?
►-41 प्रतिशत

3. भाबर किसे कहते हैं ?
►-नदी के साथ बहाकर लाए गए बड़े-बड़े शिलाखंड और मलवा, जिससे मैदान बनता है ।

4. डेल्टा मैदान क्या है ?
►-नदी के मुहानों पर बने मैदान ।

5. अफ्रीका के सहारा और भारत का थार मरुस्थल किस मैदान के उदाहरण हैं ?
►-पवन निक्षेपित मैदान । ऐसे मैदानों को लोएस मैदान भी कहा जाता है ।

6. कौन-सा मैदान पीडमोंट के पठार से ऊंचा है ?
►-उत्तरी अमेरिका का वृहत मैदान (great plane)

7. टिल का मैदान और हिमोढ़ मैदान किस प्रकार के मैदान से ताल्लुक रखते हैं
►-हिमानी द्वारा निक्षेपित मैदान

** सामाजिक-धार्मिक आंदोलन **


1. ब्रह्म समाज की स्थापना किसने की ?
►-राजा राममोहन राय

2. ब्रह्म समाज की स्थापना कब की गई ?
►-20 अगस्त 1828 ई.

3. ब्रह्म समाज की स्थापना का उद्देश्य क्या था ?
►-तत्कालीन हिंदू समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करना ।

4. राजा राममोहन राय ने किस पत्रिका का संपादन किया ?
►-संवाद कौमुदी

5. हिंदू कॉलेज की स्थापना राजा राममोहन राय ने कब और किसकी मदद से की ?
►-सन् 1817 में डेविड हेयर की मदद से ।

6. राजा राममोहन राय ने समाज से किस प्रथा के विरुद्ध आंदोलन चलाया ?
►-सती प्रथा

7. पाश्चात्य शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राजा राममोहन राय ने किस कॉलेज की स्थापना की ?
►-वेदान्त कॉलेज

8. भारतीय पुनर्जागरण का जनक किसे कहा जाता है ?
►-राजा राममोहन राय

9. किस मुगल बादशाह अकबर द्वितीय ने राममोहन राय को राजा की उपाधि के साथ अपने दूत के रुप में किस ब्रिटिश सम्राट के दरबार में भेजा था ?
►-सम्राट विलियम चतुर्थ (1850 ई. में)

10. कालान्तर में ब्रह्म समाज को किसने आगे बढ़ाया ?
►-देवेंद्रनाथ टैगोर

11. देवेंद्रनाथ टैगोर ने किसे ब्रह्म समाज का आचार्य नियुक्त किया ?
►-केशवचंद्र सेन

12. आर्य समाज की स्थापना किसने की ?
►-स्वामी दयानंद सरस्वती

13. आर्य समाज की स्थापना कब और कहां हुई ?
►-1875 ई. में बंबई में ।

14. स्वामी दयानंद सरस्वती को बचपन में किस नाम से जाना जाता था ?
►-मूलशंकर

15. स्वामी दयानंद सरस्वती के गुरु कौन थे ?
►-स्वामी विरजानंद

16. आर्य समाज का उद्देश्य क्या था ?
►-वैदिक धर्म को पुन: शुद्ध रुप से स्थापित करने का प्रयास ।

17. दयानंद सरस्वती ने कौन सा नारा दिया ?
►-‘वेदों की ओर लौटो’

18. सत्यार्थ प्रकाश की रचना दयानंद सरस्वती ने कब की थी ?
►-1883 ई.

19. दयानंद सरस्वती के विचारों का संकलन कहां मिलता है ?
►-सत्यार्थ प्रकाश ( इसकी रचना हिंदी में की थी)

20. किस आंदोलन के द्वारा उन लोगों को पुन: हिंदु धर्म में शामिल होने का मौका मिला जो किसी कारण से दूसरे धर्म स्वीकार कर चुक थे ?
►-शुद्धि आंदोलन

21. ‘भारत भारतवासियों के लिए है’ ये नारा सबसे पहले किसने दिया था ?
►-दयानंद सरस्वती

22. किसने आर्य समाज को भारतीय अशांति का जनक कहा था ?
►-वेलेन्टाइन शिरोल

23. सबसे पहले रामकृष्ण मिशन की स्थापना कब और कहां हुई ?
►-1896 ई. में कलकत्ता के समीप वराह नगर में ।

24. वराह नगर के बाद रामकृष्ण मिशन की स्थापना कहां हुई ?
►-बेलूर (कलकत्ता)

25. रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने की ?
►-स्वामी विवेकानंद

26. विवेकानंद ने कहां आयोजित की गई धर्म संसद में पाश्चात्य जगत को भारतीय संस्कृति व दर्शन से अवगत कराया था ?
►-सन् 1893 ई. में शिकागो में (अमेरिका) ।

27. विवेकानंद का भाषण सुनने के बाद किस अखबार ने लिखा था कि ‘उसको सुनने के बाद हम यह अनुभव करते हैं कि ऐसे ज्ञान संपन्न देश में अपने धर्म प्रचारक भेजना कितना मूर्खतापूर्ण है’ ।
►-न्यूयॉर्क हेराल्ड

28. थियोसोफिकल सोसायटी की स्थापना कब और कहां हुई ?
►-1875 ई. में न्यूयॉर्क में ।

29. इस सोसायटी की स्थापना किसने की ?
►-मैडम ब्लावत्सकी और कर्नल अल्काट

30. भारत में थियोसोफिकल सोसायटी का मुख्यालय कहां स्थापित किया गया
►-मद्रास (चेन्नई) के अडयार

31. भारत में थियोसोफिकल सोसायटी को व्यापक रुप से फैलाने का श्रेय किसे जाता है ?
►-ऐनी बेसेंट

32. आयरलैंड की तरफ ऐनी बेसेंट ने किस लीग की स्थापना भारत में की ?
►-1916 ई. में होमरूल लीग की ।

33. ऐनी बेसेन्ट ने बनारस में 1898 ई. में किस कॉलेज की स्थापना की ?
►-सेंट्रल हिन्दू कॉलेज

34. यंग बंगाल आंदोलन के समय रहा है ?
►-(1828 ई.)

35. भारत में यंग बंगाल आंदोलन शुरू करने का श्रेय किसे जाता है ?
►-हेनरी विवियन डेरोजियो

36. एंग्लो-इंडियन डेरोजियो का पेशा क्या था ?
►-कलकत्ता में हिंदू कॉलेज के अध्यापक

37. किसे आधुनिक भारत का प्रथम राष्ट्रकवि माना जाता है ?
►-हेनरी विवियन डेरोजियो

38. वहावी आंदोलन महत्वपूर्ण तथ्य
►-इस आंदोलन को भारत में सबसे ज्यादा प्रचारित करने का श्रेय सैयद अहमद बरेलवी और इस्लाम हाजी मौलवी मोहम्मद को दिया जाता है ।
इस आंदोलन ने मुसलमानों पर पड़ने वाले पाश्चात्य प्रभावों का विरोध किया ।
इस आंदोलन क मुख्य केंद्र पटना था ।
अपने प्रारंभिक दिनों में यह आंदोलन पंजाब में सिख सरकार के विरुद्ध चलाया गया ।

39. प्रार्थना समाज महत्वपूर्ण तथ्य
►-आचार्य केशवचंद्र सेन की प्रेरणा से महादेव गोविंद रानाडे, डॉ. आत्माराम पांडुरंग, चंद्रावरकर जैसे सुधारकों ने 1867 ई. में बंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना की ।
जी आर भंडारकर प्रार्थना समाज के अग्रणी नेता थे ।
इस समाज की स्थापना का मकसद जाति प्रथा का विरोध, स्त्री पुरुष विवाह की आयु में वृद्धि, विधवा विवाह, स्त्री शिक्षा को प्रोत्साहन देना था ।

40. अलीगढ़ आंदोलन महत्वपूर्ण तथ्य
►-अलीगढ़ आंदोलन सर सैयद अहमद खां द्वारा अलीगढ़ में चलाया गया ।
इन्होंने 1877 ई. मे अलीगढ़ में आंग्ल-मुस्लिम स्कूल की स्थापना की ।
आंग्ल-मुस्लिम स्कूल को मोहम्मडन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल भी कहा जाता है ।
1920 ई. तक यह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रुप में सामने आया ।

41. अहमदिया आंदोलन (1889 ई.) महत्वपूर्ण तथ्य
►-मिर्जा गुलाम अहमद द्वारा गुरदासपुर (पंजाब) के कादिया नामक स्थान पर सन् 1889 ई. में अहमदिया आंदोलन चलाया गया ।
गुलाम अहमद स्वयं को कृष्ण का अवतार कहते थे ।

42. देवबंद आंदोलन महत्वपूर्ण तथ्य
►-मुस्लिम संप्रदाय के लिए धार्मिक नेता तैयार करने, अंग्रेजी शिक्षा और पश्चिमी संस्कृति पर पाबंदी लगाने के लिए देवबंद आंदोलन को चलाया गया ।
मोहम्मद कासिम ननौतवी और रशीद अहमद गंगोह ने देवबंद, सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) में 1866-67 ई. में इस आंदोलन को चलाया ।

** राष्ट्रपति की ‘क्षमादान शक्ति’ की न्यायिक व्याख्या *


►-विधान के अनुच्छेद 72 के अंतर्गत निहित क्षमादान इत्यादि की शक्ति राष्ट्रपति का कोई दया का मामला नहीं है बल्कि यह देश की जनता द्वारा उनमें विश्वास के रूप में निहित किया गया एक सांविधानिक कर्त्तव्य है। मृत्युदंड के निष्पादन में अत्यधिक, अनावश्यक और अतार्किक विलंब अमानवीय तथा कैदी को यातना देने के समान है, जिससे उसके संविधान के अनुच्छेद-21 के अंतर्गत प्रदत्त प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता का उल्लंघन होता है। इसलिए वह अपने मृत्यु दंडादेश को आजीवन कारावास में परिवर्तित करवाने का हकदार है। उपर्युक्त व्यवस्था के साथ उच्चतम न्यायालय की तीन सदस्यीय पूर्णपीठ ने न केवल राष्ट्रपति की क्षमादान की शक्ति की न्यायिक व्याख्या की है अपितु मृत्युदंड की सजा प्राप्त उन 15 कैदियों की फांसी की सजा को भी आजीवन कारावास में बदल दिया है, जिनकी दया याचिकाएं राष्ट्रपति ने अस्वीकार कर दी थी और उनके मृत्युदंड के निष्पादन की तैयारी की जा रही थी।

►-उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी. सथशिवम और न्यायमूर्तिगण रंजन गोगोई तथा शिवकीर्ति सिंह की तीन सदस्यीय पूर्णपीठ ने 21 जनवरी, 2014 को अपने ऐतिहासिक और मार्गदर्शक निर्णय में भारत के संविधान के अनुच्छेद 72 के अंतर्गत राष्ट्रपति की और अनुच्छेद 161 के अंतर्गत राज्यपाल की न्यायिक शक्ति अर्थात क्षमादान आदि शक्तियों की पूर्ण व्याख्या प्रस्तुत की।

►-शत्रुघ्न चौहान और एक अन्य बनाम भारत संघ और अन्य (2014) नामक याचिका पर अंतिम निर्णय देते हुए उच्चतम न्यायालय की पूर्णपीठ ने 15 याचियों के मृत्युदंड को आजीवन कारावास में परिवर्तित करते हुए निम्नलिखित व्यवस्था दी है-

►-अनुच्छेद 72 के अंतर्गत राष्ट्रपति में और अनुच्छेद 161 के अंतर्गत राज्यपाल में निहित शक्ति एक सांविधानिक कर्त्तव्य है। यह न तो कोई दया का मामला है और न ही विशेषाधिकार का बल्कि यह जनता के द्वारा सर्वोच्च प्राधिकारी में निहित किया गया एक महत्त्वपूर्ण सांविधानिक उत्तरदायित्व है।
क्षमादान इत्यादि की शक्ति यद्यपि न्यायिक समीक्षा से परे है किंतु अनुच्छेद 72/161 के अंतर्गत शक्तियों के प्रयोग के तरीके की न्यायिक समीक्षा की जा सकती है।

►-मृत्युदंड के निष्पादन में असम्यक, असाधारण और अयुक्तियुक्त विलंब कैदी को यातना (टार्चर) देने के समान है, जो कि उसे अनुच्छेद 21 के अंतर्गत प्रदत्त मूल अधिकार (प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता) का उल्लंघन करता है।
दया-याचिका के निस्तारण में यदि कार्यपालिका (राष्ट्रपति) की ओर से अत्यधिक विलंब किया गया है या याचिकाकर्ता पागलपन या मानसिक अस्वस्थता इत्यादि से ग्रसित है तो यह मृत्युदंड को आजीवन कारावास में परिवर्तित करने का एक आधार होगा और इसके लिए याचिकाकर्ता अपनी दया-याचिका राष्ट्रपति द्वारा अस्वीकार कर दिए जाने के बाद अनुच्छेद 32 के अंतर्गत उच्चतम न्यायालय के समक्ष याचिका प्रस्तुत करने का अधिकारी होगा।

►-प्रत्येक सिद्धदोष कैदी को दया-याचिका प्रस्तुत करने का संवैधानिक अधिकार है। यहां तक कि ‘टाडा’ मामले में मृत्युदंड की सजा प्राप्त कैदी भी दया-याचिका प्रस्तुत कर सकता है।
दया-याचिका पर उचित प्रक्रिया के तहत विचार किया जाना कैदी का अनुच्छेद-21 के अंतर्गत मूल अधिकार है।
यद्यपि दया-याचिका के निस्तारण के लिए कोई समय-सीमा नियत नहीं है किंतु इसे अवश्य ही एक निश्चित और युक्तियुक्त समय-सीमा के भीतर निस्तारित किया जाना चाहिए।
महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश

►-उपर्युक्त निर्धारण के अलावा उच्चतम न्यायालय ने अनेक दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं ताकि भविष्य में मृत्युदंड से दंडित किसी सिद्धदोष कैदी की दया-याचिका के निस्तारण में इतना विलंब न हो कि वह एक दिन मरने (फांसी) के बजाय प्रायश्चितार्थ मानसिक रूप से उस प्रत्येक दिन मृत्यु का अनुभव करे जब तक उसकी दया-याचिका लंबित रहे।

►-मृत्युदंड की सजा पाए कैदियों के मूल अधिकारों की रक्षा और उनकी दया-याचिकाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए जिन दिशा-निर्देशों को जारी किया गया है, उनमें मुख्य निर्देश इस प्रकार हैं-

►-दया-याचिका का निस्तारण युक्तियुक्त समय के भीतर किया जाना चाहिए।
दया-याचिका को अस्वीकार किए जाने के पूर्व कैदी का एकांत परिरोध या एकल परिरोध (काल कोठरी में डाला जाना) असंवैधानिक है। अतः जेल के कारावास के नियम इस निर्धारण एवं अनुच्छेद 21 के अंतर्गत संशोधित किए जाएं।

►-दया-याचिका प्रस्तुत करने के लिए प्रत्येक कैदी को अनुच्छेद 39-A के अंतर्गत निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करने की राज्य सरकार के द्वारा व्यवस्था की जाए।

►-याचिका अस्वीकार किए जाने की सूचना संबंधित कैदी को और उसके परिवार के सदस्यों को लिखित रूप में दी जाए। इसके साथ ही साथ सभी महत्त्वपूर्ण आवश्यक दस्तावेज भी उसे उपलब्ध कराए जाएं।
मृत्युदंड की सजा प्राप्त कैदी राष्ट्रपति या राज्यपाल के द्वारा दया-याचिका अस्वीकार किए जाने पर ‘अस्वीकृति’ की एक प्रति प्राप्त करने का अधिकारी है।

►-मृत्युदंड का निष्पादन किए जाने से 14 दिन पूर्व संबंधित कैदी को इसकी सूचना दी जाए। ऐसे निष्पादन से पूर्व उसकी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाए तथा उसके एवं उसके परिवार के सदस्यों के बीच अंतिम मुलाकात का प्रबंध किया जाए।

►-फांसी की सजा के निष्पादन के बाद मृतक के शरीर का मृत्योपरांत परीक्षण (पोस्टमॉर्टम) कराया जाए।

►-क्या था मामला?
देश के राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को संविधान प्रदत्त न्यायिक शक्ति (क्षमादान) को चुनौती देने वाला यह मामला अपने आप में एक लंबा इतिहास समेटे हुए है। उच्चतम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत 16 याचिकाओं में से 15 याचिकाएं स्वयं मृत्युदंड पाए कैदियों द्वारा या उनकी ओर से किसी अन्य (पारिवारिक सदस्य) ने अनुच्छेद 32 के अंतर्गत प्रस्तुत की थीं। इन सभी की दया-याचिकाएं राष्ट्रपति ने खारिज कर दी थीं। अतः उनके मृत्युदंडादेश का निष्पादन (फांसी दिया जाना) होना था। इन सभी याचिकाओं में सामान्य बात यह थी कि अधिकांश मामलों में दया-याचिका अस्वीकार करने में राष्ट्रपति की ओर से 6 वर्ष से लेकर 12 वर्ष तक का समय लिया गया था, जबकि दो मामलों में कैदी मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। इसी परिप्रेक्ष्य में पीपुल्स यूनियन फॉर डेमोक्रेटिक राइट्स (PUDR) की ओर से एक याचिका प्रस्तुत करके दया-याचिकाओं के निस्तारण के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई थी। इन सभी मामलों में याचिका क्षमादान के लिए नहीं अपितु मृत्युदंड को आजीवन कारावास में बदलने के लिए प्रस्तुत की गई थी।

►-इस मामले में याचिकाकर्ताओं यथा-शत्रुघ्न चौहान और महिंदर चौहान के परिवार के सदस्यों सुरेश और रामजी (वाराणसी, उत्तर प्रदेश) को अपने ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के अंतर्गत मृत्युदंड की सजा दी गई थी, जिसकी पुष्टि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भी 23 फरवरी, 2000 को कर दी थी और 20 मार्च, 2001 को उच्चतम न्यायालय के द्वारा अपील निरस्त होने के बाद सुरेश और रामजी ने क्रमशः 9 मार्च, 2001 और 29 अप्रैल, 2001 को राष्ट्रपति के समक्ष दया-याचिका प्रस्तुत की थी, जिसे 12 वर्ष के बाद राष्ट्रपति के द्वारा अंततः 8 फरवरी, 2013 को अस्वीकार कर दिया गया था। इन 12 वर्षों के दौरान याची की याचिका राज्य सरकार, गृह मंत्रालय और राष्ट्रपति के कार्यालय में चक्कर लगाती रही, किंतु इसके निस्तारण में लगे 12 वर्षों के समय का कोई भी क्षम्य, युक्तियुक्त और तर्कपूर्ण कारण नहीं दिया जा सका। अंततः उच्चतम न्यायालय ने स्वयं वह कार्य किया जिसे राष्ट्रपति को करना चाहिए था। ऐसा ही विलंब अन्य याचिकाओं में भी हुआ था, जिस पर उच्चतम न्यायालय ने दया-याचिकाओं की सांविधानिक तथा कैदी के मूल अधिकारों के परिप्रेक्ष्य में व्याख्या प्रस्तुत की।

►-क्या है दया याचिका?
संविधान के अनुच्छेद 72 में राष्ट्रपति (राष्ट्र-प्रमुख) को और अनुच्छेद 161 में राज्यपाल (राज्य प्रमुख) को किसी अपराध के लिए सिद्धदोष व्यक्ति के अपराध को क्षमा करने की शक्ति प्रदान की गयी है, जिसमें दंड को कम कर देने या उसकी प्रकृति को परिवर्तित कर देने की भी शक्ति सम्मिलित है। अतः जब कोई कैदी अपने दंड को क्षमा करने या कम करने का याचना-पत्र (याचिका) राष्ट्रपति या राज्यपाल को भेजता है तो उसे ही सामूहिक रूप में दया-याचिका की संज्ञा दी जाती है। राष्ट्रपति की यह शक्ति हमारे देश में स्थापित इस प्राचीनतम अवधारणा पर आधारित है कि ‘राजा’ किसी भी अपराधी के दंड को पूर्णतः क्षमा कर सकता है। चूंकि राजा देश का प्रमुख होता था, अतः यह शक्ति संविधान के द्वारा देश एवं राज्य के प्रमुख क्रमशः राष्ट्रपति एवं राज्यपाल में निहित की गयी है।

►-दया-याचिका के निस्तारण की प्रक्रिया
हमारी न्यायिक प्रणाली के अंतर्गत किसी व्यक्ति की हत्या जैसे जघन्य अपराध, जिसका वर्तमान या भूतकाल में कोई दृष्टांत नहीं मिलता अर्थात वह मामला विरल से भी विरलतम है, में मृत्युदंड प्रारंभतः सत्र न्यायालय द्वारा दिया जा सकता है, जिसकी पुष्टि उच्च न्यायालय के द्वारा की जाती है। दोषी व्यक्ति उच्चतम न्यायालय में अपील कर सकता है और अपील निरस्त हो जाने पर वह दंडादेश अंतिम हो जाता है और उसके निष्पादन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती है, किंतु संविधान के अनुच्छेद 72 के अंतर्गत व्यक्ति अपने दंड के क्षमादान के लिए ‘राष्ट्रपति’ के समक्ष दया-याचिका प्रस्तुत कर सकता है। दया-याचिका प्रस्तुत कर दिए जाने पर मृत्युदंड का निष्पादन याचिका पर निर्णय होने तक के लिए स्थगित कर दिया जाता है।

►-दया-याचिका निस्तारण का राजनीतिकरण
जब दया-याचिका राष्ट्रपति के समक्ष भेजी जाती है तो राष्ट्रपति उसे गृह मंत्रालय/राज्य सरकार को भेज देते हैं। गृह मंत्रालय/राज्य सरकार की सिफारिश के अनुसार राष्ट्रपति याचिका को स्वीकार अथवा अस्वीकार करने का निर्णय लेते हैं। चूंकि राष्ट्रपति का निर्णय मंत्रिपरिषद के विनिश्चय पर आधारित होता है (अनुच्छेद 74), इसलिए इस पर ‘राजनीतिक प्रभाव’ स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। यही कारण है कि अनेक मामलों में ‘राजनीतिक-स्वार्थ’ से परिपूर्ण विनिश्चय देखने को मिले। अंततः एपुरु सुधाकर और एक अन्य बनाम आंध्र प्रदेश राज्य और अन्य (2006) के मामले में उच्चतम न्यायालय को यह निर्णीत करना पड़ा कि यदि अनुच्छेद 72/161 के अंतर्गत राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के शक्तियों का प्रयोग राजनीतिक फायदे के लिए किया गया है तो उसे न्यायालय में चुनौती दी जा सकती है, फिर भी सरकार की प्रवृत्ति में कोई अंतर नहीं आया।

►-इस मामले की सुनवाई के दौरान यह तथ्य सामने आया कि वर्ष 1980 तक दया-याचिकाओं के निस्तारण में 15 दिन से लेकर 10-11 महीनों का समय लिया गया, किंतु 1980 से 1988 के बीच में यह अवधि औसतन 4 वर्ष की हो गई और उसके बाद तो स्थिति इतनी गंभीर हुई कि यह 12 वर्षों तक लंबित रहा। यह भी स्मरणीय है कि आतंकी अजमल कसाब और संसद पर हमले के आरोपी अफजल गुरु को फांसी दिए जाने का मामला तूल न पकड़ता तो यह अवधि और भी विस्तारित हो सकती थी। यहां भी राजनीति हावी रही।

►-निर्णय का प्रभाव
उच्चतम न्यायालय के द्वारा दिए गए इस निर्णय का निश्चय ही भविष्यलक्षी प्रभाव होगा। फिलहाल इस निर्णय में दिए गए आधारों पर देविंदर पाल सिंह भुल्लर (जिसने 14 जनवरी, 2003 को अनुच्छेद 72 के अंतर्गत राष्ट्रपति के समक्ष दया-याचिका प्रस्तुत की थी और जिसकी याचिका को राष्ट्रपति ने लगभग 9 वर्ष बाद 13 जून, 2013 को अस्वीकार कर दिया था, किंतु उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने तथा राजनीतिक व सांगठनिक विरोध के कारण उसके मृत्युदंड का निष्पादन नहीं हो सका था) ने एक बार फिर उच्चतम न्यायालय के समक्ष याचिका प्रस्तुत की है। इसके साथ ही स्व. प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या में मृत्युदंड की सजा पाए तीन कैदियों ने भी अपनी मृत्युदंड को आजीवन कारावास में परिवर्तित किए जाने की याचिका प्रस्तुत की थी, जिन पर निर्णय देते हुए उच्चतम न्यायालय की इसी पीठ ने गत 18 फरवरी, 2014 को तीनों कैदियों मुरुगन, सान्तन और पेरारिवलन के मृत्युदंड को आजीवन कारावास में बदल दिया है। इनकी भी याचिका राष्ट्रपति के समक्ष पिछले 11 वर्षों से लंबित थी, जिसे पिछले वर्ष राष्ट्रपति के द्वारा अस्वीकार कर दिया गया था। फिलहाल यह पहला मामला है जब किसी आतंकी के मामले में विलंब के आधार पर मृत्युदंड की सजा को आजीवन कारावास में परिवर्तित किया गया है।

►-सांविधानिक व्यवस्था
अनुच्छेद 72-क्षमा आदि की और कुछ मामलों में दंडादेश के निलंबन, परिहार या लघुकरण की राष्ट्रपति की शक्ति-
1. राष्ट्रपति को, किसी अपराध के लिए सिद्धदोष ठहराये गए किसी व्यक्ति के दंड को क्षमा, उसका प्रविलंबन, विराम या परिहार करने की अथवा दंडादेश के निलंबन, परिहार या लघुकरण की शक्ति होगी-

(क) उन सभी मामलों में, जिसमें दंड या दंडादेश सैन्य न्यायालय ने दिया है;

(ख) उन सभी मामलों में, जिसमें दंड या दंडादेश ऐसे विषय संबंधी किसी विधि के विरुद्ध अपराध के लिए दिया गया है, जिस विषय तक संघ की कार्यपालिका शक्ति का विस्तार है;

(ग) उन सभी मामलों में, जिनमें दंडादेश, मृत्यु दंडादेश है।

2. खंड (1) के उपखंड (क) की कोई बात संघ के सशस्त्र बलों के किसी ऑफिसर की सेना न्यायालय द्वारा पारित दंडादेश के निलंबन, परिहार या लघुकरण की विधि द्वारा प्रदत्त शक्ति पर प्रभाव नहीं डालेगी।

3. खंड (1) के उपखंड (ग) की कोई बात तत्समय प्रवृत्त किसी विधि के अधीन किसी राज्य के राज्यपाल के द्वारा प्रयोक्तव्य मृत्युदंडादेश के निलंबन, परिहार या लघुकरण की शक्ति पर प्रभाव नहीं डालेगी।

►-अनुच्छेद 161- क्षमा आदि की और कुछ मामलों में दंडादेश के निलंबन, परिहार या लघुकरण की राज्यपाल की शक्ति-किसी राज्य के राज्यपाल को उस विषय संबंधी जिस विषय पर राज्य की कार्यपालिका शक्ति का विस्तार है, किसी विधि के विरुद्ध किसी अपराध के लिए सिद्धदोष ठहराये गए किसी व्यक्ति के दंड को क्षमा, उसका प्रविलंबन, विराम या परिहार करने की अथवा दंडादेश के निलंबन, परिहार या लघुकरण की शक्ति होगी।
अनुच्छेद 72 एवं 161 में मुख्य अंतर-मृत्यु दंडादेश को पूर्णक्षमा की शक्ति केवल ‘राष्ट्रपति’ में ही निहित है, जबकि शेष शक्ति राष्ट्रपति एवं राज्यपाल दोनों में निहित है।
उच्चतम न्यायालय से अपील निरस्त होने के बाद 7 दिन के भीतर दया-याचिका राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत की जा सकती है।

►-मृत्युदंडादेश : स्मरणीय तथ्य
भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 53 के अंतर्गत मृत्युदंड एक विधिपूर्ण दंड है और राज्य के विरुद्ध युद्ध या किसी व्यक्ति/व्यक्तियों की हत्या के मामले में मृत्युदंड की सजा दी जा सकती है।
मृत्यु दंडादेश दिए जाने की दशा में ऐसे दंडादेश का विशेष कारण लिखना अनिवार्य होता है तथा यह भी कि ”उसे गर्दन में फांसी लगाकर तब तक लटकाया जाए जब तक उसकी मृत्यु न हो जाए।”
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रस्ताव संख्या 65/2000 दिनांक 27 अप्रैल, 2000 का खंड (3) (e) सदस्य देशों से मानसिक अस्वस्थता से पीड़ित व्यक्ति को मृत्युदंड की सजा नहीं देने अथवा ऐसी सजा प्राप्त कैदी का मृत्युदंड निष्पादित नहीं करने की अपील करता है। भारत संयुक्त राष्ट्र का सदस्य होने के कारण इस प्रस्ताव पर विचार करने के लिए बाध्य है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 62वें सत्र में 18 दिसंबर, 2007 को एक प्रस्ताव पारित करके कहा गया कि यद्यपि मृत्युदंड की सजा कायम रखा जाना एक चिंताजनक विषय है किंतु जब कभी इसे अधिरोपित या निष्पादित किया जाए उस समय अंतर्राष्ट्रीय मानवीय मानकों को ध्यान में रखा जाना चाहिए।
वर्तमान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पदभार ग्रहण करने के बाद अतबीर नामक कैदी की दया-याचिका को स्वीकार करके उसके मृत्युदंड को आजीवन कारावास में बदल दिया था। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से अभयदान पाने वाला अतबीर प्रथम व्यक्ति है।
इसके पूर्व तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने अपने कार्यकाल में सर्वाधिक 23 कैदियों के मृत्युदंड को आजीवन कारावास में बदल दिया था जो अब तक निस्तारित याचिकाओं का 90 प्रतिशत है।