Saturday, 7 May 2016

** भारत की मिट्टियां **


1. भारत के कृषि अनुसंधान परिषद् ने भारत की मिट्टियों को कितने भागों में बांटा है ?
►- आठ भागों में-
जलोढ़ मिट्टी
लेटेराइट मिट्टी
पीटमय और जैव मिट्टी
काली मिट्टी
मरुस्थलीय मिट्टी
वनीय मिट्टी
लाल मिट्टी
क्षारीय मिट्टी

2. जलोढ़ मिट्टी भारत के कितने प्रतिशत भाग पर पाई जाती है ?
►- 22 प्रतिशत

3. जलोढ़ मिट्टी की खासियत क्या है ?
►-यह नदियों द्वारा लाई गई मिट्टी है । इसमें उर्वरता काफी होती है ।

4. जलोढ़ मिट्टी में किसकी मात्रा सबसे अधिक होती है ?
►-पोटाश

5. बांगर किसे कहते हैं ?
►-पुराने जलोढ़ मिट्टी को ।

6. खादर किसे कहते हैं ?
►-नई जोलढ़ मिट्टी को ।

7. जलोढ़ मिट्टी में कौन-सी फसलें उगाई जाती हैं ?
►-धान, गेहूं, मक्का, तिलहन, दलहन, आलू इत्यादि ।

8. काली मिट्टी का निर्माण कैसे होता है ?
►-बेसाल्ट चट्टानों के टूटने-फूटने से ।

9. काली मिट्टी में किस खनिज की बहुलता होती है ?
►-आयरन, चूना, एल्युमीनियम एवं मैग्नेशियम ।

10. काली मिट्टी का रंग काला क्यों होता है ?
►- मैग्नेटाइट एवं जीवाश्म की उपस्थिति के कारण ।

11. किस मिट्टी को रेगुर मिट्टी के नाम से जाना जाता है ?
►-काली मिट्टी

12. कपास की खेती के लिए कौन-सी मिट्टी उपयुक्त होती है ?
►-काली मिट्टी

13. लाल मिट्टी का निर्माण कैसे होता है ?
►-रवेदार एवं कायांतरित शैलों के विघटन एवं वियोजन से ।

14. इस मिट्टी में किसकी बहुलता होती है ?
►-सिलिका और आयरन ।

15. लाल मिट्टी का रंग लाल क्यों होता है ?
►-लौह ऑक्साइड की उपस्थिति के कारण ।

16. लाल मिट्टी में किन फसलों की खेती की जाती है ?
►-कपास, गेहूं, दालें और मोटी अनाजें ।

17. किस मिट्टी में चूना मिलाकर उसकी उर्वरता बढ़ाई जा सकती है ?
►-लाल मिट्टी

18. चाय की खेती के लिए कौन-सी मिट्टी सर्वाधिक उपयुक्त मानी जाती है ?
►-लेटेराइट मिट्टी

19. लेटेराइट मिट्टी में किसकी बहुलता होती है ?
►-आयरन और सिलिका

No comments:

Post a Comment