►-बॉक्सर विद्रोह (1898-1900) :-
चीन में विदेशी शक्तियों के विरुद्ध शान्तुंग प्रदेश से प्रारम्भ हुआ इस आन्दोलन का नेतृत्व 'समरस मुक्कों का संगठन' या 'बॉक्सर दल' ने किया। इसलिए पश्चिमी विद्वानों द्वारा इसे बॉक्सर विद्रोह नाम दिया गया। चीनी लोग इस विद्रोह को 'यी हो तुहान' कहते हैं, जिसका अर्थ होता है - 'सदाचारिता और तालमेल।' विदेशियों के विरुद्ध चीन की शाही सरकार द्वारा विरोधियों का बहुत देर से समर्थन करने के कारण यह विद्रोह असफल रहा। इस विद्रोह के विरोध में रूस, इंग्लैण्ड, अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस और जापान की सम्मिलित सेनाओं ने चीन पर आक्रमण कर दिया। चीन को विदेशी राज्यों के साथ समझौता कर 50 करोड़ रुपया हर्जाना देना स्वीकार करना पड़ा।
विली-निकी पत्र-व्यवहार (Willy-Nicky correspondence) :-
1904 से 1906 के मध्य जर्मन सम्राट विलियम द्वितीय द्वारा रूस के जार निकोलस के साथ किया गया पत्र-व्यवहार, जिसमें जर्मनी का उद्देश्य रूस को फ्रांसीसी पक्ष में जाने से रोकने के स्थान पर अपने पक्ष में जाने से रोकने के स्थान पर अपने पक्ष में मिलाना था।
No comments:
Post a Comment