Thursday, 12 May 2016

Current news

शशांक मनोहर बने #आईसीसी के पहले स्वतंत्र चेयरमैन :)

#बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष शशांक मनोहर को आईसीसी का पहला स्वतंत्र चेयरमैन चुना गया है। चेयरमैन पद के लिए आईसीसी ने गुप्त मतदान कराए थे, जिसके बाद मनोहर निर्विरोध आईसीसी के चेयरमैन चुने गए।

बता दें आईसीसी के पहले स्वतंत्रचेयरमैन बनने के लिए शशांक मनोहर ने मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

शशांक को #जगमोहनडालमिया के निधन के बाद बीसीसीआई को साफ करने के लिए अध्यक्ष बनाया गया था। उनको अध्यक्ष बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका #वित्तमंत्री अरुण जेटली और अनुराग ठाकुर ने निभाई थी। ये दोनों बीसीसीआई को एन श्रीनिवासन काल से आगे ले जाकर साफ सुथरा करना चाहते थे।

No comments:

Post a Comment