✔गूगल ने पांच रेलवे स्टेशनों पर अपनी नि:शुल्क हाईस्पीड वाई फाई सेवा शुरू करने की घोषणा की। कंपनी ने यह सेवा उज्जैन, जयपुर, पटना, गुवाहाटी तथा इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर शुरू की है।
✔बच्चों के खिलाफ हिंसा समाप्त करने के लिए दक्षिण एशियाई पहलों (एसआईईवीएसी) की तीन दिवसीय तकनीकी बैठक एवं चौथी मंत्रिस्तरीय बैठक नई दिल्ली में शुरू हुई। इस बैठक में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, पाकिस्तान और श्रीलंका के सरकारी एवं नागरिक समाज संगठनों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
✔सरकार ने कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए एकीकृत कचरा प्रबंधन प्रणाली (आईडब्ल्यूएमएस) पर एक वेब आधारित एप्लीकेशन www.iwms.nic.in को लॉन्च किया है।
✔केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री सुश्री उमा भारती ने साहिबगंज, झारखंड में गंगा संरक्षण के लिए नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत ग्रामीण स्वच्छता पहल के लिए नौ परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
✔राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (एनआरआरआई) ने एक मोबाइल एप ‘राइसएक्सपर्ट’ विकसित किया है जो कि खेती बाड़ी से सम्बद्ध जानकारी उपलब्ध कराएगा। यह एप कीटनाशक छिड़काव, पोषण, विभिन्न हालात के लिए चावल किस्मों सहित चावल की खेती से जुड़ी अन्य जानकारी उपलब्ध कराएगा।
✔मुरगंक परांजपे ने मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के नए प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभाला। उनका कार्यकाल तीन साल के लिए होगा।
✔भारतीय मुक्केबाजों ने कजाखस्तान के पावालोदार में सातवीं एशियाई युवा चैंपियनशिप में प्रभावशाली प्रदर्शन करके तीन रजत और एक कांस्य पदक जीतकर ओवरआल तीसरा स्थान हासिल किया।
✔अमेरिका की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स विश्व महिला रैंकिंग में एकल वर्ग सूची में शीर्ष पर बरकरार हैं और महिला युगल वर्ग की सूची में सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी शीर्ष पर बरकरार है।
✔भारतीय दार्शनिक संत बासवेश्वर का जन्म दिवस पहली बार ब्रिटेन में उनकी एक प्रतिमा के साथ मनाया गया जिसे पिछले साल लंदन में स्थापित किया गया था। यह बासवेश्वर का 882वां जन्म दिवस था।
✔अभिनेता पवन शंकर को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए भारत एक्सीलेंस अवॉर्ड 2016 से सम्मानित किया गया है।
SSC / BANK / RAILWAY / POLICE / SI / CTET / UPTET / B.Ed. AND 6 TO 12 CLASS ( प्रतियोगी परीक्षाओं तथा प्रवेश परीक्षा के अध्ययन के लिए उपयोगी )
Wednesday, 11 May 2016
Current Affairs
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment